133 पॉजिटिव में से 40 भोपाल में, 6 मौतों में से 4 इंदौर में / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मार्च 2020 के पहले तक इंदौर और भोपाल मध्य प्रदेश के 2 सबसे लाडले शहर हुआ करते थे। आज हालत यह है कि लोग इन दोनों शहरों में प्रवेश तक नहीं करना चाहते। पूरे मध्यप्रदेश में आज मात्र 133 नागरिक पॉजिटिव पाए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 40 भोपाल से हैं। इसी तरह पूरे मध्यप्रदेश में 6 मरीजों की मौत हुई है और इनमें से चार इंदौर से हैं। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 15 JUNE 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 15 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार 5601 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 72 रिजेक्ट हो गए। 5468 नेगेटिव लेकिन 133 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में अब तक कोरोनावायरस से पॉजिटिव नागरिकों की संख्या 10935 हो गई। 6 मरीजों की मौत के साथ कुल मरने वालों की संख्या 465 और 226 डिस्चार्ज के साथ कुल स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 7903 हो गई। मध्य प्रदेश के अस्पतालों में 2567 नागरिक इलाज के लिए भर्ती है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

पूरे प्रदेश में मात्र 133 पॉजिटिव निकले इसमें से अकेले भोपाल में 40 का आंकड़ा चिंता को बढ़ाने वाला है। 
पूरे प्रदेश में 6 मरीजों की मृत्यु हुई इसमें से अकेले इंदौर में चार मौतें राहत की सांस नहीं लेने देती। 
पिछले 24 घंटे में है मध्य प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या में 99 की कमी आई है। 133 पॉजिटिव के सामने 226 डिस्चार्ज हुए हैं। 
सरकारी रिपोर्ट में इंदौर में मात्र 6 पॉजिटिव दिखाई दे रहे हैं। बहुत लंबे समय के बाद इंदौर में पॉजिटिव की संख्या 10 से नीचे गई है। 
रतलाम में एक साथ 20 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 55 मरीज डिस्चार्ज लेकिन 4 मरीजों की दुखद मृत्यु के साथ 48 मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel