CORONA: मध्यप्रदेश 11000 पॉजिटिव, 1100 कंटेनमेंट जोन, 11 मौतें / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज 11 का आंकड़ा बना है लेकिन पहली बार यह 11 का आंकड़ा अच्छा नहीं लग रहा। मध्यप्रदेश में आज 16 जून को कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 11000 के पार हो गई। पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हुई और पूरे मध्यप्रदेश में फिलहाल करीब 1100 कंटेनमेंट जोन है, जहां आम जनजीवन के लिए सभी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 16 JUNE 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस वीडियो बुलेटिन दिनांक 16 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 5227 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 49 रिजेक्ट हो गए। 5093 नेगेटिव लेकिन 134 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 11069 हो गई। 11 मरीजों की मृत्यु के साथ कुल मृतकों की संख्या 476 और 249 डिस्चार्ज के साथ कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 8152 हो गई। मध्यप्रदेश के अस्पतालों में आज की तारीख में 2441 मरीज भर्ती है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

आम नागरिकों को महामारी से बचाने के लिए मध्य प्रदेश के 1091 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यानी इन इलाकों में रहने वाले लोगों का आम जनजीवन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

भोपाल आज भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या में टॉप पर है। 48 पॉजिटिव के साथ भोपाल में कुल संक्रमित ओं की संख्या 2283 हो गई। एक मरीज की मृत्यु के साथ मरने वालों की कुल संख्या 73 हो गई है और 31 मरीजों के डिस्चार्ज हो जाने के बावजूद भोपाल में कुल एक्टिव केस की संख्या 646 है। 1 सप्ताह पहले तक यह संख्या 500 के नीचे थी। 

इंदौर की स्थिति में लगातार सुधार चल रहा है। एक समय इंदौर का टोटल, पूरे मध्यप्रदेश के 50% से अधिक था। आज की तारीख में 11,000 कुल संख्या में से इंदौर 4090 है। मरीजों की मृत्यु का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 4 मरीजों की मृत्यु के साथ कुल 178 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। छतर मरीजों के डिस्चार्ज किए जाने के बाद पहली बार इंदौर में कुल एक्टिव केस 1000 के नीचे (930) आ गए। 
नीमच सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी 10 पॉजिटिव।


16 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

एक स्वस्थ इंसान को कितने वोल्ट तक बिजली का करंट नहीं लगता
MP PEB EXAM CALENDAR 2020 में होने वाली भर्ती/प्रवेश परीक्षाओं का डेट चार्ट जारी
GWALIOR में महिला ने कार जला डाली क्योंकि उससे रास्ता जाम होता था
घर के निर्माण में नदी की रेत क्यों यूज़ करते हैं, समुद्र या रेगिस्तान की क्यों नहीं
SUSHANT SINGH: कोई फांसी लगाकर सुसाइड करने से पहले जूस क्यों पिएगा
TATA SKY का नया प्लान, 2 महीने के लिए फ्री, टूटते ग्राहकों को रोकने वाला ऑफर
MADHYA PRADESH में SCHOOL जुलाई के महीने में भी बंद रहेंगे: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
एक व्यक्ति अपराध करे और दूसरा सिर्फ साथ रहे तो दूसरा अपराधी माना जाएगा या नहीं, पढ़िए
AC खराब हो जाए तो क्या फ्रिज का डोर ओपन करके रूम ठंडा कर सकते हैं
BREAKING: कॉलेज (UG-PG और इंजीनियरिंग) परीक्षाएं अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित
INDORE में कांग्रेस विधायकों के सामने घुटने पर बैठे SDM
SC-ST EMPLOYEE को प्रमोशन में आरक्षण: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एप्लीकेशन फाइल की
ICSE EXAM: सीएस की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीख घोषित
मध्यप्रदेश कोरोना: 133 पॉजिटिव में से 40 भोपाल में, 6 मौतों में से 4 इंदौर में
क्या शासकीय कर्मचारी के खिलाफ पुलिस इन्वेस्टिगेशन और डिपार्टमेंटल इंक्वायरी एक साथ कर सकते हैं
BIG BREAKING: चीन का हमला, एक कर्नल दो सैनिक शहीद, 40 साल से स्थापित शांति भंग
BHOPAL में राजनीति का दंगल 17 जून से, भाजपा-कांग्रेस के सभी पहलवान हाथ आजमाएंगे
MADHYA PRADESH में सभी स्कूल/कॉलेज/कोचिंग, अंतर्राज्यीय बस बंद करने के आदेश
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel